भाजपा जिला अध्यक्ष ने शंकर कालोनीवासियों की सुनीं दिक्कतें

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के जम्मू जिला अध्यक्ष बलदेव ¨सह बलोरिया ने शंकर का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 07:17 PM (IST)
भाजपा जिला अध्यक्ष ने शंकर कालोनीवासियों की सुनीं दिक्कतें
भाजपा जिला अध्यक्ष ने शंकर कालोनीवासियों की सुनीं दिक्कतें

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के जम्मू जिला अध्यक्ष बलदेव ¨सह बलोरिया ने शंकर कालोनी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। स्थानीय प्राइमरी स्कूल की क्षतिग्रस्त हो रही इमारत का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बिजली, पानी व गलियों, नालियों की समस्याओं के अलावा स्थानीय नाले की सफाई का मुद्दा उठाया।

बलोरिया ने कहा कि वह विधायक कविन्द्र गुप्ता के निर्देश पर लोगों की समस्याओं को सुनने आए हैं। लोगों को जो परेशानी है उसे उन तक पहुंचाकर उनका हल करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। बाद में लोगों के कहने पर बलोरिया ने स्थानीय सरकारी प्राइमरी स्कूल शंकर कालोनी का दौरा किया। जहां पर शिक्षकों ने बलोरिया को स्कूल की क्षतिग्रस्त हो रही इमारत के बारे में जानकारी दी। यह स्कूल नाले के किनारे बनाया गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। स्कूल की इमारत बने मात्र छह-सात वर्ष हुए हैं। ऐसे में स्कूल की एक दीवार की नींव बैठने से स्कूल गिरने के कगार पर है। जिससे बच्चों के लिए खतरा बन गया है। लोगों की बातों व शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद बलोरिया ने कहा कि वह इस मामले की जानकारी विधायक को देंगे। उनके माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग को स्कूल की इमारत का निरीक्षण करने और इसकी जांच करने सहित इसकी मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जिससे बच्चों के सिर पर जो खतरा बना हुआ है, उसे टाला जा सके। बलेरिया ने कहा कि लोगों को विकास और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में भाजपा प्रयासरत है। इसी क्रम में भाजपा का हर कार्यकर्ता लोगों से संपर्क बनाए हुए है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरबंस चौधरी, ज्योति शर्मा, इंद्रजीत कौर, जोगिन्द्र ¨सह, पवन चिब, बिशन ¨सह, सोम नाथ, बचनो चिब, सुभाष ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी