बाबा अमरनाथ यात्रा ने पूरा किया एक महीना, अब तक 3.22 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Jammu News

यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से मंगलवार सुबह 1175 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 11:41 AM (IST)
बाबा अमरनाथ यात्रा ने पूरा किया एक महीना, अब तक 3.22 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Jammu News
बाबा अमरनाथ यात्रा ने पूरा किया एक महीना, अब तक 3.22 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Jammu News

जम्मू, जेएनएन। बाबा अमरनाथ यात्रा ने एक महीने का समय पूरा कर लिया है। इस दौरान दर्शन करने वालों की संख्या 3.22 लाख के करीब पहुंची है। एक जुलाई से शुरू हुई बाबा अमरनाथ की यात्रा के संपन्न होने में अब एक पखवाड़े का समय शेष रह गया है। रक्षाबंधन वाले दिन 15 अगस्त को यात्रा संपन्न हो जाएगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इस बार यात्रा ने तीन वर्ष का रिकार्ड ही नहीं तोड़ा है बल्कि एक महीने तक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के हिम शिवलिंग रूप में विराजमान रहने का भी रिकार्ड बना है।

एक महीने का समय पूरा हो जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार कमी बनी रहेगी। यात्रा का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पहुंचने की उम्मीद है।

यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से मंगलवार सुबह 1175 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए। बालटाल मार्ग से कुल 515 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए जिसमें 369 पुरुष, 144 महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। वहीं पहलगाम रूट से यात्रा के 660 श्रद्धालु रवाना हुए जिसमें 457 पुरुष, 108 महिलाएं और 95 साधु शामिल थे। अब तक 115380 श्रद्धालु यात्री निवास से रवाना होकर बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी