एथलेटिक में परगवाल के मंगत दूसरे स्थान पर

संवाद सहयोगी परगवाल सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के गांव देवरा निवासी मंगत सिंह ने स्टेट एथलेटिक में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 मार्च को हुआ था जिसमें मंगत ने दस हजार मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। मंगत सिंह राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भी दस हजार मीटर दौड़ में भाग लिया था जिसमें उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। 23 अक्टूबर 201

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 02:42 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 02:42 AM (IST)
एथलेटिक में परगवाल के मंगत दूसरे स्थान पर
एथलेटिक में परगवाल के मंगत दूसरे स्थान पर

संवाद सहयोगी, परगवाल: सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के गांव देवरा निवासी मंगत सिंह ने स्टेट एथलेटिक में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 मार्च को हुआ था, जिसमें मंगत ने दस हजार मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।

मंगत सिंह राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भी दस हजार मीटर दौड़ में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। 23 अक्टूबर 2018 को सीमा सुरक्षा बल की तरफ से अखनूर में आयोजित मैराथन में भी मंगत ने पहला स्थान हासिल किया था। मंगत सिंह तीन भाई हैं, जबकि उसके दो भाई टांगों से लाचार है। मंगत सिंह की उपलब्धियों पर क्षेत्र के लोगों को गर्व है। लोगों का कहना था कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है और घर में अकेला कमाने वाला है। लोगों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मंगत को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी