एशियन खेलों में पहली भारतीय जज होंगी बिल्किस

बिल्किस इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित होने वाली 18वीं एशियन गेम्स 2018 में भारत की ओर से चयनित एकमात्र महिला जज होंगी।

By Edited By: Publish:Tue, 01 May 2018 12:01 PM (IST) Updated:Tue, 01 May 2018 02:44 PM (IST)
एशियन खेलों में पहली भारतीय जज होंगी बिल्किस
एशियन खेलों में पहली भारतीय जज होंगी बिल्किस

जागरण संवाददाता, जम्मू : आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। अगर उन्हें लड़कों के समान आगे बढ़ने के सुअवसर मिलते रहे तो फिर सफलता की बुलंदियों को छूने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है राज्य की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पो‌र्ट्स कोच बिल्किस मीर ने।

बिल्किस इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित होने वाली 18वीं एशियन गेम्स 2018 में भारत की ओर से चयनित एकमात्र महिला जज होंगी। एशियन केनोई फेडरेशन ने उनकी उपलिब्धयों को मद्देनजर जज की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रतियोगिता में एशियन देशों से 20 जज का चयन किया गया है। बिल्किस इस समय भारतीय क्या¨कग और केनोइंग टीम की कोच हैं। वह अपने चयन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स इंडोनेशिया के पालीमबांग में 18 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक जारी रहेंगे। कश्मीर यूनिवर्सिटी से बीए उत्तीर्ण करने के उपरांत वह अब तक एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पो‌र्ट्स काउंसिल के सचिव वाहिद उर रहमान पारा ने बिल्किस मीर को इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। यादगार क्षण - नेशनल टीम की महिला कोच बनने वाली राज्य की पहली महिला खिलाड़ी।

- हंगरी में वर्ष 2009 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्या¨कग और केनोइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी। - अंतरराष्ट्रीय रेफरी पैनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी। - हंगरी के सिम्मील्विस यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ को¨चग एंड स्पो‌र्ट्स एजुकेशन से अंतरराष्ट्रीय को¨चग डिप्लोमा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी।

वर्ष 2012 को लंदन ओलंपिक में भाग लेने वाली भारत की क्या¨कग और केनोइंग महिला टीम की चीफ कोच बनी। उपलब्धियां - वर्ष 2014 को तीसरी ड्रैगन वोट नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेकर छह स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। - रायपुर में आयोजित 25वीं नेशनल स्प्रिंट क्या¨कग और केनोइंग चैंपियनशिप में भाग लेकर चार पदक जीते। - वर्ष 2016 को आयोजित तीसरी नेशनल कैनो पोलो चैंपियनशिप में भाग लेकर दो पदक जीते। - भोपाल में आयोजित चौथी नेशनल ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में भाग लेकर 200 मीटर वर्ग में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण पदक जीता।

chat bot
आपका साथी