जम्मू कश्मीर के कलाकार पुडुचेरी में बिखेरेंगे प्रदेश की संस्कृति की छटा

पुडुचेरी में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जम्मू कश्मीर के कलाकार प्रदेश की संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। 12 से 16 जनवरी तक होने वाले महोत्सव में करीब सौ कलाकार हिस्सा लेंगे। इन कलाकारों का चयन हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jan 2022 06:03 AM (IST) Updated:Thu, 06 Jan 2022 06:03 AM (IST)
जम्मू कश्मीर के कलाकार पुडुचेरी में बिखेरेंगे प्रदेश की संस्कृति की छटा
जम्मू कश्मीर के कलाकार पुडुचेरी में बिखेरेंगे प्रदेश की संस्कृति की छटा

जागरण संवाददाता, जम्मू : पुडुचेरी में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जम्मू कश्मीर के कलाकार प्रदेश की संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। 12 से 16 जनवरी तक होने वाले महोत्सव में करीब सौ कलाकार हिस्सा लेंगे। इन कलाकारों का चयन हो गया है। डीजी स्पो‌र्ट्स गजानफर अली ने बुधवार को चयनित युवा कलाकारों को सम्मानित किया और उन्हें महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में आयोजित युवा महोत्सव के प्रतिभागियों के सामूहिक प्रदर्शन को देखने के बाद निर्णायकों ने पुडुचेरी जाने के लिए कलाकारों की सूची को अंतिम रूप दिया।

इस अवसर पर गजानफर अली ने जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों को योग्यता और कौशल के आधार पर चुनने के लिए विभाग के कुछ विशेषज्ञों व जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग एवं निर्णायक दल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पुडुचेरी में होने वाले राष्ट्रीय महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे। पुडुचेरी रवाना होने वाले कलाकारों की कोरोना जांच वीरवार सुबह होगी और उसके बाद कलाकारों के दल को पुडुचेरी के लिए रवाना किया जाएगा।

संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग बशीर अहमद ने बताया कि जम्मू कश्मीर से 207 लड़कों और 137 लड़कियों के साथ कुल 344 युवा कलाकारों ने जोरावर सिंह आडिटोरियम में हुए युवा महोत्सव में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उप निदेशक जतिदर मिश्रा, सुनील कुमार, सुखदेव राज शर्मा, स्वर्ण सिंह, जफर हैदर, खराती लाल और राजेश धर सहित विभिन्न समितियों के संयोजक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी