Article 35A: जाने कैसा रहा- जम्मू कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाना

उपराज्यपाल ने विधानमंडल कांप्लेक्स में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी -सरकारी कार्यालयों स्कूलों कॉलेजों विश्वविद्यालयों व अस्पतालों में भी मनाया गया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 09:40 AM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 09:40 AM (IST)
Article 35A: जाने कैसा रहा- जम्मू कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाना
Article 35A: जाने कैसा रहा- जम्मू कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाना

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधानमंडल कांप्लेक्स मंगलवार को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने विधानमंडल कांप्लेक्स में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर जम्मू कश्मीर में संविधान दिवस मनाने का नेतृत्व किया। बाद में सभी अधिकारियों ने भी प्रस्तावना पढ़ी।

इस मौके पर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम, प्रशासनिक सचिव और सचिवालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। संविधान अपनाने की 70वीं वर्षगांठ पर जम्मू कश्मीर में संविधान दिवस मनाने का मौका मिला।

संविधान के निर्माताओं को याद करने और लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने जम्मू कश्मीर में डिवीजनल कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों, विभागों के अध्यक्षों व पुलिस के विभिन्न वगों से कहा गया था कि वे अपने कार्यालयों में संविधान दिवस धूमधाम से मनाएं। जम्मू कश्मीर का संविधान समाप्त होने के बाद अब 31 अक्टूबर से भारतीय संविधान ही राज्य में लागू है। जम्मू कश्मीर में संविधान दिवस मनाने को लेकर काफी उत्साह नजर आया। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व अस्पतालों में भी संविधान दिवस मनाया गया।

हमारे कंधों पर संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी :

पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय जम्मू में भी संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने की। पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एजी मीर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। मौलिक जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया गया। पुलिस महानिदेशक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार फोर्स होने के नाते हमारे कंधों पर संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। इस दिन हम सभी संकल्प लेते हैं कि संविधान की रक्षा के लिए हमेशा निष्ठावान रहेंगे। सभी जिला मुख्यालयों में भी संकल्प दिलाया गया

पुलिस ने जम्मू कश्मीर में सभी जिला मुख्यालयों में संविधान दिवस मनाया। रेलवे मुख्यालय में जीआरपी जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपक कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। पुलिस अस्पताल जम्मू में डॉ. कीर्ति भूषण शर्मा ने डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों को संकल्प दिलाया। यह अभियान अगले साल बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर संपन्न होगा। 

chat bot
आपका साथी