देसी कट्टे साथ युवक काबू

??????? ????? ?? ?? ???? ?? ???? ????? ?? ??? ????? ????? ?? ??? ?????? ?? ???? ???? ??? ???? ?? ??????? ???? ??? ????? ?? ???? ?? ????? ?? ??? ?? ???????? ???? ?? ??? ???? ????? ???? ????? ?????? ?????? ???? ?? ???? ??? ?? ??? ??? ???? ????? ?? ???? ?? ?? ?????? ?? ???????? ?? ??? ??? ???? ?????? ?? ??? ???? ??? ???

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 07:37 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:25 AM (IST)
देसी कट्टे साथ युवक काबू
देसी कट्टे साथ युवक काबू

जागरण संवादादता, जम्मू : गंग्याल पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे और चार जीवित राउंड के साथ दबोच लिया। युवक के विरुद्ध थाने में मामले को दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी पहचान मनीश कुमार निवासी सेक्टर नंबर नौ नानक नगर के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफतारी से शहर में बड़ी वारदात को टाल दिया गया है।

गंग्याल पुलिस का दावा है कि उन्होंने केसी कालोनी में नाका लगाया था। इस दौरान उन्होंने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घुम रहे एक युवक को जांच के लिए रोका। युवक ने नाके पर रूकने की बजाए वहां से दौड़ना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने युवक का पीछा कर उसे कुछ दूरी से दबोच लिया। युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। युवक को पूछताछ के लिए सीधे थाने में ले जाया गया। आरोपित ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था। इस बात की जानकारी हासिल की जा रही है कि उसने देसी कट्टे को कहा से हासिल किया है। उसके किसी अन्य साथी के पास कोई और हथियार तो नहीं है।

chat bot
आपका साथी