सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गांदरबल के टांको जंगल में रात को पिकनिक मना रहे युवकों को आतंकी समझ सेना के जवानों ने गोली चला दी। इसमें एक युवक जख्मी हो गया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 01:56 PM (IST)
सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सुंदरबनी,राज्य ब्यूरो। क्षेत्र के गांव सैलरी निवासी सेना का जवान, जो घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था, उसकी अचानक रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी सुंदरबनी थाने की पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

गांव सैलरी निवासी सेना के जवान नीरज कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र घर पर छुट्टी लेकर आए थे। रविवार को उनका शव घर से कुछ ही दूरी पर देखा गया। इससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आतंकी समझ युवकों पर चलाई गोली

दुुुुसरी और गांदरबल के टांको जंगल में रात को पिकनिक मना रहे युवकों को आतंकी समझ सेना के जवानों ने गोली चला दी। इसमें एक युवक जख्मी हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना बीती रात की है।

गांदरबल जिले के गुटलीबाग गांव से कुछ लड़के गत दिवस पिकनिक मनाने टांको जंगल में गए थे। इस जंगल में आतंकी गतिविधियां भी रहती हैं। लड़के अंधेरा होने के बावजूद घर नहीं लौटे और रात को जंगल में ही रुक गए। रात को सेना की 5 आरआर के जवानों का एक गश्तीदल जंगल से गुजरा।

जवानों ने जब युवकों को देखा तो उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए कहा। इस पर लड़के घबरा गए और भागने लगे। जवानों ने उन्हें आतंकी समझ गोली चला दी जिससे एक युवक घायल हो गया। जवानों ने तुरंत युवकों को घेर घायल युवक जिसकी पहचान बीस वर्षीय अब्दुल रशीद खान के रूप में हुई है, को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाया। उसकी टांग में गोली लगी है।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी