Jammu: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सैन्य जवान की मौत, संतरी पोस्ट में तैनात था जवान

गोली चलने की यह घटना बीते रविवार रात बारह बजे की है। सैन्य छावनी की सुरक्षा के लिए बनाए गए संतरी पोस्ट में से अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज को सुन कर पोस्ट के आसपास तैनात जवान घटना स्थल पर पहुंचे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 11:56 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:56 AM (IST)
Jammu: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सैन्य जवान की मौत, संतरी पोस्ट में तैनात था जवान
नीतिश को उसके साथी तुरंत उपचार के लिए सतवारी के सैन्य अस्पताल में ले गए।

जम्मू, जागरण संवाददाता: सैन्य छावनी सतवारी में संतरी पोस्ट में तैनात 26 वर्षीय गनर आपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक नीतिश कुमार इन दिनों 339 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। नीतिश मध्य प्रदेश के सियोनी, रानी दुर्गावती वार्ड का रहने वाला था। पुलिस कर्मियों ने जीएमसी अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया। सतवारी पुलिस थाने में जवान की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है।

गोली चलने की यह घटना बीते रविवार रात बारह बजे की है। सैन्य छावनी की सुरक्षा के लिए बनाए गए संतरी पोस्ट में से अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज को सुन कर पोस्ट के आसपास तैनात जवान घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने नीतिश का खून से सना शव पड़ा हुआ था।

गोली नीतिश की सर्विस राइफल से चली थी। नीतिश वहां ड्यूटी पर तैनात था। गोली उसकी गर्दन के ऊपरी हिस्से में लगी थी जो उसके सिर से निकल कर पोस्ट की छत पर लगी थी। नीतिश को उसके साथी तुरंत उपचार के लिए सतवारी के सैन्य अस्पताल में ले गए।

प्राथमिक जांच में डाक्टरों ने मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। जवान की मौत की सूचना सतवारी पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सबूतों को जुटाया। जवान की सर्विस राइफल को भी जांच के लिए पुलिस ने जब्त कर लिया।

सतवारी पुलिस के अनुसार मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जाएगी। जवान के मोबाइल फोन की काॅल डिटेल को भी खंगाला जाएगा। 

chat bot
आपका साथी