आर्मी कमांडर ने एलओसी पर जवानों का हौसला बढ़ाया

सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा कर चुनौतीपूर्ण हालात में देशसेवा कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 09:29 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 09:29 AM (IST)
आर्मी कमांडर ने एलओसी पर  जवानों का हौसला बढ़ाया
आर्मी कमांडर ने एलओसी पर जवानों का हौसला बढ़ाया

राज्य ब्यूरो, जम्मू : सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा कर चुनौतीपूर्ण हालात में देशसेवा कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने वीरवार को थलसेना अध्यक्ष एमएम नरवाने के साथ राजौरी में नियंत्रण रेखा का दौरा कर सुरक्षा हालात जाने थे।

आर्मी कमांडर ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के कुछ अग्रिम चौकियों का दौरा कर दुश्मन के मंसूबों को नकारने के प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर कश्मीर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों भी मौजूद थे। उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों के बारे में फील्ड कमांडरों व सैनिकों से भी बातचीत की। आर्मी कमांडर ने देश विरोधी तत्वों से निपटते समय सेना की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिग प्रोसीजर का पालन करने के लिए सराहना भी की। इससे पहले आर्मी कमांडर ने श्रीनगर की बादामी बाग छावनी में सेना की चिनार कोर के कोर कमांडर के साथ बैठक कर कश्मीर के सुरक्षा हालात का भी जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी