थाई सेना को सिखाए आतंकवाद से निपटने के गुर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में दक्षता रखने वाली भारतीय सेना ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 02:16 AM (IST)
थाई सेना को सिखाए आतंकवाद से निपटने के गुर
थाई सेना को सिखाए आतंकवाद से निपटने के गुर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में दक्षता रखने वाली भारतीय सेना ने मैत्री संयुक्त सैन्य अभ्यास में रॉयल थाई सेना को चुनौतीपूर्ण हालात का सामना करने के गुर सिखाए। यह संयुक्त अभ्यास रविवार को थाइलैंड में संपन्न हो गया।

अभियान में सेना की उत्तरी कमान के अधिकारियों व जवानों ने भी हिस्सा लिया। यह प्लाटून स्तर का संयुक्त अभ्यास था जो छह अगस्त से को शुरू हुआ था। अभ्यास का समापन 72 घंटे की संयुक्त कार्रवाई के साथ हुआ। दोनों सेनाओं ने रणनीति बनाने, घात लगाकर कार्रवाई करने, आतंकवादियों को तलाश कर उन्हें अंजाम तक पहुंचाने, सैन्य चैक पोस्ट स्थापित करने का अभ्यास किया।

संयुक्त अभ्यास का मुख्य मकसद एक दूसरे के अनुभव लेकर भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी करना है। दोनों सेनाओं के विशेषज्ञों ने सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। इसके साथ संयुक्त तलाशी अभियान व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते आतंकवादियों के खिलाफ सटीक कार्रवाई पर मिलकर काम हुआ। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के तय मानकों के आधार पर आयोजित किया गया।

chat bot
आपका साथी