Jammu : औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी

इस दौरान जम्मू कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीत के तहत प्रदेश प्रशासन ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत 50 से 200 करोड़ रुपये तक की औद्योगिक इकाई स्थापित करने करने का प्रावधान है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 03:08 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 03:30 PM (IST)
Jammu : औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी
औद्योगिक भूमि आवंटन नीत के तहत प्रदेश प्रशासन ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी है।

जम्मू, जेएनएन : भूमि आवंटन समित की एक उच्च स्तरीय बैठक श्रीनगर में हुई। इस दौरान जम्मू कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति को अमलीजामा पहलनाने के लिए प्रदेश प्रशासन ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ सकती है। बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। प्रदेेश की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ सकता है।

जम्मू कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति के तहत के तहत 50 से 200 करोड़ रुपये तक की लागत से औद्योगिक इकाई स्थापित करने करने का प्रावधान है। इस बैठक में जम्मू कश्मीर में उद्योग को प्रोत्साहन देने और रोजगार सृजित करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। ज्ञात रहे कि प्रदेश प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर में करीब 84 हजार लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए 20 हजार करोड़ की औद्योगिक परियोजनाएं स्वीकृत करने वाला हैं। इन परियोजनाओं के सिरे चढ़ने से प्रदेश में रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा।

औद्योगिक भूमि आवंटन नीत के तहत देश भर के उद्योगपतियों को प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके लिए सारी औपचारिकताओं को काफी सरल किया गया है। उन्हें उद्योग लगाने के लिए फाइलें लेकर ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी