अमरनाथ रवाना हुआ 2617 श्रद्धालुओं का जत्था

अब तक यात्रा कर चुके श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख पार कर चुका है। अठाइस जून से शुरू हुई श्री बाबा अमरनाथ 26 अगस्त को श्रावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 12:12 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 01:48 PM (IST)
अमरनाथ रवाना हुआ 2617 श्रद्धालुओं का जत्था
अमरनाथ रवाना हुआ 2617 श्रद्धालुओं का जत्था
जम्मू, राज्य ब्यूरो। कड़ी सुरक्षा के बीच 2617 श्रद्धालुओं का जत्था वीरवार को पहलगाम, बालटाल मार्ग से श्री बाबा अमरनाथ यात्रा पर कश्मीर रवाना हो गया।

जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से श्रद्धालु 81 बड़े, हल्के वाहनों से वीरवार तड़के सवा तीन बजे के करीब रवाना हुए। जत्थे के साथ सुरक्षाबलों के वाहन भी निकले।

यात्रियों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा दस्ते की कमान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अस्सिटेंट कमांडेंट व जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी रैंक के एक अधिकारी कर रहे थे।

रवाना हुए जत्थे में 1434 पुरुष, 1085 महिलाएं, 79 साधु, 18 साध्वियां व एक मंगलामुखी शामिल थी। अब तक जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 67,914 यात्री अमरनाथ यात्रा करने के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं अब तक यात्रा कर चुके श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख पार कर चुका है। अठाइस जून से शुरू हुई श्री बाबा अमरनाथ 26 अगस्त को श्रावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी।  

chat bot
आपका साथी