Jammu Kashmir: अखनूर मिनी बस ग्रुप के चुनाव 7 अप्रैल को होंगे, दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में

अखनूर मिनी बस ग्रुप का चुनाव 7 अप्रैल को होगा। इसके लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। चुनाव की जानकारी पहले ही मिनी बस वर्कर्स यूनियन जम्मू के चुनाव आयुक्त द्वारा अध्यादेश जारी कर दी जा चुकी है। चुनाव सुबह 11 बजे आरंभ होंगे और 4 बजे संपन्न होंगे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 07:29 PM (IST)
Jammu Kashmir: अखनूर मिनी बस ग्रुप के चुनाव 7 अप्रैल को होंगे, दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में
अखनूर मिनी बस ग्रुप का चुनाव 7 अप्रैल को होगा। इसके लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । अखनूर मिनी बस ग्रुप का चुनाव 7 अप्रैल को होगा। इसके लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। चुनाव की जानकारी पहले ही मिनी बस वर्कर्स यूनियन जम्मू के चुनाव आयुक्त द्वारा अध्यादेश जारी कर दी जा चुकी है। यह चुनाव अखनूर में सुबह 11 बजे आरंभ होंगे और 4 बजे संपन्न होंगे।

नामांकन पत्र भरने की आखिरी तिथि 19 मार्च को थी। इस संबंध में 3 उम्मीदवारों से नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अजीत सिंह, देवेेंद्र सिंह व सुरेंद्र कुमार ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल करते समय सुरेंद्र कुमार का नामांकन अधूरा भरा होने के कारण रद्द कर दिया गया। अब मुकाबला दो ही उम्मीदवार अजीत सिंह व देवेंद्र सिंह के बीच होगा। अखनूर मिनी बस ग्रुप से जुड़े मिनी बस मालिक इन चुनावों में अपने वोट डाल सकेंगे। चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी