Jammu Kashmir : राणा व सलाथिया के भाजपा के होते ही सिपाहसालारों ने भी दिया नेकां से इस्तीफा

नेकां के ब्लाक कमेटी के जिन सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें जम्मू पश्चिम के ब्लॉक सचिव सुरिंदर खन्ना जम्मू पश्चिम के बलॉक उपाध्यक्ष राजिंदर बंद्रालचैन सिंह जामवाल बलराम सिंह अंताल और कुलभूषण सिंह ने भी इस्तीफा सौंप भाजपा में शामिल देवेंद्र सिंह राणा को समर्थन दिया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:55 AM (IST)
Jammu Kashmir : राणा व सलाथिया के भाजपा के होते ही सिपाहसालारों ने भी दिया नेकां से इस्तीफा
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर राणा को अपना समर्थन दे दिया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नेशनल कांफ्रेंस दो दिग्गज नेताओं देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया के भाजपा में शामिल होते ही उनके सिपाहसालार भी भाजपा में शामिल होने लगे हैं।नेशनल कांफ्रेंस का एक प्रांतीय सचिव, दो जिला अध्यक्ष, दो जम्मू नगर निगम के 2 कारपोरेटर, व महिला विंग की बलॉक अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा देकर उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राणा को अपना समर्थन दे दिया है।

नेशनल से इस्तीफा देने वाले नेताओं में प्रांतीय सचिव अर्शद चौधरी, जम्मू शहरी जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह जम्वाल,जम्मू ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सोमनाथ खजूरिया,भलवाल बलॉक के अध्यक्ष अशोक सिंह मन्हास और जम्मू नगर निगम के कारपोरेटर एस सुच्चा सिंह और बलॉक मथवार की महिला विंग की अध्यक्ष रेखा लंगेह ने नेशनल कांफ्रेंस की प्राथमिक सदस्याता और पद से त्यागपत्र दे दिया है।

इसी बीच,नेशनल कांफ्रेंस के जिला कमेटी और जम्मू शहरी जिला कमेट के दो सदस्यों ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें एस सुच्चा सिंह,संजीव गुप्ता, संजीव हांडा, एस. अजीत पाल सिंह, दलबीर सिंह, राहुल शर्मा, संजीव दीवान, कुलदीप घई, एस. जसविंदर सिंह, संजीव महाजन, एस गुरिंदर सिंह सभी उपाध्यक्ष और जम्मू शहरी जिला संयुक्त सचिव अशोक कुमार शामिल हैं।

इतना ही नही, जम्मू पश्चिम नेशनल कांफ्रेस के ब्लाक कमेटी के जिन सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है, उनमें जम्मू पश्चिम के ब्लॉक सचिव सुरिंदर खन्ना, जम्मू पश्चिम के बलॉक उपाध्यक्ष राजिंदर बंद्राल,चैन सिंह जामवाल, बलराम सिंह अंताल और कुलभूषण सिंह ने भी इस्तीफा सौंप भाजपा में शामिल देवेंद्र सिंह राणा को समर्थन दिया है।

chat bot
आपका साथी