बिजली और पानी किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जम्मू में किया रोड शो

जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमित कपूर की अध्यक्षता में निकाले गए इस रोड शाे में पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह मुख्य अतिथि थे। रोड शाे में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर बैठ कर शामिल हुए।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 15 May 2022 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 15 May 2022 09:09 PM (IST)
बिजली और पानी किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जम्मू में किया रोड शो
हर्षदेव सिंह ने आम जनता पर बिजली चोरी का आरोप लगाने के लिए सरकार को लताड़ा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बिजली और जलापूर्ति में सरकार की नाकामी से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहर में रोड शो निकाला जो जानीपुर से शुरू हुआ और बन तालाब में समाप्त हुआ। जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमित कपूर की अध्यक्षता में निकाले गए इस रोड शाे में पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह मुख्य अतिथि थे। रोड शाे में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर बैठ कर शामिल हुए।

बन तालाब में रैली को संबोधित करते हुए हर्षदेव सिंह ने आम जनता पर बिजली चोरी का आरोप लगाने के लिए सरकार को लताड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेवारियों से भाग नहीं सकती है। आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार का दायित्व है। लोगों पर आरोप लगाकर सरकार अपना दाम साफ नहीं रख सकती। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी आम लोग नहीं कई धनवान, शक्तिशाली और प्रभावशाली लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के साथ शहर व ग्रमीण क्षेत्रों में भी जल संकट गहराने लगा है। सरकार चौबीस घंटे बिजली, पानी देने का दावे करती थी। आज वो दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अंतिम चरण में है।

लोगों का विश्वास खो चुकी है और आगामी चुनावों में लोग भाजपा को उसकी करनी का फल भी दे देंगे। वहीं अमित कपूर ने आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर में आप को मजबूत करने के लिए लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में विफल रही है बल्कि अपनी कथनी और करनी में भी अंतर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता का बजट बिगड़ गया है। रोड शो में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं नेताओं में मुश्ताक अहमद, परमवीर सिंह, गगन प्रताप सिंह, हरप्रीत सिंह, रजनी जम्वाल, पुरुषोत्तम परिहार, शंकर सिंह चिब, अमृत वट्टल, विक्रम पुरी, गोल्डी, प्रताप सिंह, राकेश गुप्ता, अभिनव आनंद प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी