ऑपरेशन कस्तूरी टॉप में एक आतंकी ढेर, अन्य साथियों को मार गिराने का अभियान जारी

सेना ने रविवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में घुसपैठियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन कस्तूरी टॉप में एक आतंकी को सेना ने मार गिराया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 10:12 AM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 02:12 PM (IST)
ऑपरेशन कस्तूरी टॉप में एक आतंकी ढेर, अन्य साथियों को मार गिराने का अभियान जारी
ऑपरेशन कस्तूरी टॉप में एक आतंकी ढेर, अन्य साथियों को मार गिराने का अभियान जारी

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। सेना ने रविवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में घुसपैठियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन कस्तूरी टॉप में एक आतंकी को सेना ने मार गिराया। उसके अन्य साथियों को मार गिराने का अभियान जारी है। पूरे क्षेत्र को सेना ने घेर रखा है। बीते चौबीस घंटों के दौरान उत्तरी कश्मीर में गुलाम कश्मीर की तरफ से मारे गए घुसपैठियों की तादाद चार हो गई है। गत रात टंगडार में घुसपैठ करते हुए तीन आतंकी मारे गए थे।

सैन्य सूत्रों की मानें तो बीती देर रात सेना को स्वचालित हथियारों से लैस पांच से छह आतंकियों के गुलाम कश्मीर से उड़ी सेक्टर में घुसने का पता चला। इसके तुरंत बाद अभियान शुरू किया गया। आतंकी कस्तूरी टॉप पहाड़ी के रास्ते घुसे थे। इसलिए इस अभियान का नाम कस्तूरी टॉप रखा गया। सुबह पांच बजे जवानों ने एक जगह घुसपैठियों को देखा। जवानों की ललकार पर दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई। इस दौरान एक घुसपैठिया मारा गया।

अन्य वहां से किसी तरह बच निकले। उन्हें पकड़ने के लिए सेना के जवानों ने अपना अभियान जारी रखा हुआ है।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने जिला बारामुला के अंतर्गत उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक एक आतंकी मारा गया है। अन्य साथियों को मार गिराने का अभियान जारी है। संभावना है कि वह जान बचाते हुए गुलाम कश्मीर की तरफ भागे हैं। 

chat bot
आपका साथी