एक दिन पहले झपटमारों ने पीडीडी इंजीनियर का फोन, अब महिला का पर्स छीना

जागरण संवाददाता जम्मू शहर के पाश इलाके त्रिकुटा नगर में बाइक सवार दो झपटमारों ने महि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:15 AM (IST)
एक दिन पहले झपटमारों ने पीडीडी इंजीनियर का फोन, अब महिला का पर्स छीना
एक दिन पहले झपटमारों ने पीडीडी इंजीनियर का फोन, अब महिला का पर्स छीना

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के पाश इलाके त्रिकुटा नगर में बाइक सवार दो झपटमारों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में नकदी के अलावा महिला के अहम दस्तावेज थे। पर्स में कितनी नकदी थी, इस बात की जानकारी फिलहाल महिला ने त्रिकुटा नगर पुलिस को नहीं दी हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस झपटमारों का सुराग लगाने में जुट गई।

भगवती नगर की वंदना देवी पत्नी राजकुमार किसी काम के सिलसिले में त्रिकुटा नगर इलाके में गई थीं। वीरवार रात नौ बजे के करीब महिला घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर अपने किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और महिला के हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन वहां उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। जब रिश्तेदार वहां पहुंचा तो महिला ने उसे वारदात के बारे में बताया। इसके बाद उसने त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत त्रिकुटा नगर, नानक नगर, शास्त्री नगर नाके पर इस बारे में सूचित किया, लेकिन झपटमारों का पता नहीं चला। वीरवार को नई बस्ती से झपटमारों ने पीडीडी इंजीनियर का फोन छीन लिया था। इसके दूसरे ही दिन यह मामला आ गया। कुछ दिन पूर्व मुट्ठी में एक महिला का पर्स, जबकि नगरोटा के जगटी में महिला के गले से सोने की चेन झपटमारों ने छीन ली थी।

chat bot
आपका साथी