चुनाव मैदान में उतरे आठ कार्यकर्ताओं को नेकां ने निकाला

राज्य ब्यूरो, जम्मू : निकाय व पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने वाली नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 03:26 AM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 03:26 AM (IST)
चुनाव मैदान में उतरे आठ कार्यकर्ताओं को नेकां ने निकाला
चुनाव मैदान में उतरे आठ कार्यकर्ताओं को नेकां ने निकाला

राज्य ब्यूरो, जम्मू : निकाय व पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने वाली नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी का आदेश न मानने के लिए जम्मू संभाग में अपने आठ कार्यकर्ताओं को निकाल दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निकाय चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निकाले गए कार्यकर्ताओं में अयूब मलिक, अश्विनी चाड़क, कुलदीप घई, अशोक ¨सह मन्हास, स सुचा ¨सह, सुभाष भगत, रेखा मन्हास व मनोहर लाल भगत शामिल हैं। नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता मदन मंटू ने बुधवार को यहां जारी बयान में इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाले जाने की पुष्टि की। पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि इन नेकां कार्यकर्ताओं ने चुनाव बहिष्कार के पार्टी के फैसले की अवहेलना की है। इसके लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी