Coronavirus: कश्मीर में दो बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, प्रदेश में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या 13 पहुंची

इस समय ये दोनों बच्चे जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल रेनावाड़ी में आइसोलेट केंद्र में भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ये दोनों बच्चे विदेश यात्रा कर नहीं आए हैं

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 06:14 PM (IST)
Coronavirus: कश्मीर में दो बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, प्रदेश में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या 13 पहुंची
Coronavirus: कश्मीर में दो बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, प्रदेश में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या 13 पहुंची

श्रीनगर, जेएनएन। कश्मीर में दो और बच्चे जिनकी उम्र सात और आठ साल के करीब बताई जा रही है, पाॅजीटिव पाए गए हैं। इसी के साथ घाटी में कोरोना संक्रमण ग्रस्त मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है। जबकि जम्मू में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन है। कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर में 13 मामले हो गए हैं। हालांकि कोरोना वायरस से ग्रस्त 65 वर्षीय एक व्यक्ति की आज मौत भी हो गई। इस समय ये दोनों बच्चे जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल रेनावाड़ी में आइसोलेट केंद्र में भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ये दोनों बच्चे विदेश यात्रा कर नहीं आए हैं बल्कि ये दोनों उस परिवार से संबंधित हैं जिनका एक व्यक्ति हाल ही में साऊदी अरब से नाटीपोरा अपने घर पहुंचा था। उसके संपर्क में आने से ये दोनों बच्चे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि साऊदी अरब से आए व्यक्ति के पाॅजीटिव पाए जाने के बाद ही इन दोनों बच्चों को रेनवारी अस्पताल में क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया था। आज उनके भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आई तो पाया कि वे दोनों भी संक्रमित हैं। नाटीपोरा का रहने वाला व्यक्ति गत 16 मार्च को साऊदी अरब से उमराह करने के बाद लौटा था। वह भी उसी हवाई जहाज में घाटी पहुंचा था जिसमें श्रीनगर के खनियार इलाके की 67 वर्षीय महिला बैठी थी। हालांकि डाक्टरों के अनुसार स्किम्स में आइसोलेट केंद्र में भर्ती महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

कश्मीर में कोरोना संक्रमण ग्रस्त मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है। इनमें चार मरीज हाजिन बांडीपोरा के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 25 से 33 साल के बीच है। वे हैदरपोरा के रहने वाले उस 65 वर्षीय आदमी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए जिसकी आज सुबह सीडी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस ग्रस्त मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरसग्रस्त इन दो बच्चों सहित करीब 32 लोग हैं, जिन्हें हाल ही में प्रशासन ने विशेष रूप से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से ज्यादातर लोग नाटीपोरा श्रीनगर के रहने वाले आदमी के रिश्तेदार या पड़ोसी हैं।

chat bot
आपका साथी