कम बारिश होने से धान की फसल पर असर

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : बरसात के मौसम में कम बारिश से मैदानी क्षेत्रों में खरीफ फसल पर बुरा असर पड़ र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jul 2017 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jul 2017 12:04 AM (IST)
कम बारिश होने से धान की फसल पर असर
कम बारिश होने से धान की फसल पर असर

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : बरसात के मौसम में कम बारिश से मैदानी क्षेत्रों में खरीफ फसल पर बुरा असर पड़ रहा है।

क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई जल की कमी से दोचार होना पड़ रहा है। किसानों ने खेतों में धान की फसल लगा दी है, लेकिन पानी के जमा न होने से फसल पर संकट मंडरा रहा है। सीमात गांव में गरवाल, राड़िया, चक-दौलत, कलाह, तरिंडिया, सारवा, सहजादपुर, किरपालपुर, रड़वां, रमलू, रामगढ़, कैरावाली, बंदराल अन्य में धान की फसल के लिए ज्यादा बारिश की जरूरत है। किसानों का कहना कि अगर समय पर अच्छी बारिश नहीं हुई तो उनकी धान की फसल बर्बाद हो जाएगी।

किसान राम कुमार, सुखदेव सिंह, करम चंद, काका राम, अशोक कुमार, काला सिंह, विक्रम सिंह, दिलीप कुमार ने कहा कि खरीफ सीजन में ज्यादा बारिश की जरूरत होती है। अगर मौसम मेहरबान न हो तो किसानों की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। किसानों ने बताया कि कम बरसात होने से किसानों ने धान के खेतों में बाजरा, उड़द और मवेशी चारा लगा दिया है।

वहीं, कृषि अधिकारी एईओ रामगढ़ सुरजीत सिंह का कहना है कि धीमी बरसात का खरीफ सीजन पर बुरा असर पड़ने की आशका बन रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए खेतों में बारिश नसीब नहीं हुईं तो उसका बुरा असर पैदावार पर भी पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी