599 श्रद्धालुओं का जत्था शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना

राज्य ब्यूरो, जम्मू : बाबा अमरनाथ यात्रा धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है। वीरवार को तीर्थयात्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jul 2017 01:01 AM (IST)
599 श्रद्धालुओं का जत्था शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना
599 श्रद्धालुओं का जत्था शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना

राज्य ब्यूरो, जम्मू : बाबा अमरनाथ यात्रा धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है। वीरवार को तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 599 तीर्थयात्री शामिल थे।

वीरवार को रवाना होने वाले 28वें जत्थे में 369 पुरुष, 133 महिलाएं, 69 साधु व 28 साध्वी शामिल हुए। यह जत्था सुबह दो बजकर 40 मिनट पर रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। 40 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी, जो सात अगस्त रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

chat bot
आपका साथी