स्कूलों में पंजाबी भाषा लागू करे शिक्षा विभाग

: फोटो सहित संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : गांव सिंहपुरा में यूथ कांग्रेस के ब्लाक प्रधान खुशवंत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)
स्कूलों में पंजाबी भाषा लागू करे शिक्षा विभाग
स्कूलों में पंजाबी भाषा लागू करे शिक्षा विभाग

: फोटो सहित

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब :

गांव सिंहपुरा में यूथ कांग्रेस के ब्लाक प्रधान खुशवंत सिंह की अगुवाई में पत्रकार वार्ता में सरकार से सरकारी व निजी स्कूलों में पंजाबी भाषा को लागू करने की मांग की गई। ब्लाक प्रधान खुशवंत सिंह ने कहा कि सरकार ने स्कूलों में बोधी भाषा सहित अन्य भाषाओं को अनिवार्य कर दिया है मगर पंजाबी भाषा की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग भी रहते है व अधिकतर पंजाबी भाषा बोलते है। पंजाबी भाषा की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, इस भाषा को सरकारी व निजी स्कूलों में अनिवार्य किया जाना चाहिए। सरकार द्वारा पंजाबी भाषा की अनदेखी करने पर कांग्रेस पार्टी कड़ी आलोचना करती है। उन्होंने सभी सिख संगठनों से एक मंच पर जमा होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाबी भाषा को स्कूलों में लागू नहीं किया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतर सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चलाने पर मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर हरबंस सिंह,अमरजीत सिंह,कुलवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी