नवरात्र में बढ़ेगी गेंदे फूल की बिक्री

जागरण संवाददाता, जम्मू : नवरात्र के त्योहार पर शहर में दो हजार क्विंटल गेंदे के फूलों का कारोबार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 01:50 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 01:50 AM (IST)
नवरात्र में बढ़ेगी गेंदे फूल की बिक्री
नवरात्र में बढ़ेगी गेंदे फूल की बिक्री

जागरण संवाददाता, जम्मू :

नवरात्र के त्योहार पर शहर में दो हजार क्विंटल गेंदे के फूलों का कारोबार होगा। इन दिनों मंदिरों व घर में धार्मिक कार्य के लिए गेंदे के फूलों की मांग अचानक बढ़ जाती है। नवरात्र में गेंदे फूलों की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने अधिकांश माल मंगवा लिया है। वहीं रोजाना स्थानीय व बाहरी राज्यों से फूल जम्मू पहुंचेगा । प्रतिदिन शहर में तीन सौ क्विंटल गेंदे के फूलों की बिक्री होगी। त्योहार के मद्देनजर गेंदे के फूलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। अच्छे किस्म के फूल 70 रुपये प्रति किलो में बिक रहे हैं। चंद दिनों में इनके दाम सौ डेढ़ सौ रुपये तक जा सकते हैं।

किसान शाम सिंह का कहना है कि मंदिरों के शहर में फूलों का कारोबार साल दर साल बढ़ रहा है। मगर अधिकांश फूल आज भी बाहरी राज्यों से ही आ रहा है। जम्मू क्षेत्र में तैयार फूल इन दिनों मंडी में पहुंच रहा है।

जेएंडके फ्लावर ग्रोअर्स एसोसिएशन के प्रधान तेजेन्द्र सिंह का कहना है कि अगर सरकार ध्यान दे तो फूलों की खेती जम्मू में और बढ़ सकती है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। गेंदें के फूलों की खेती के लिए जम्मू क्षेत्र में मौसम अनुकूल है।

chat bot
आपका साथी