समारोह बीच में छोड़ कई महिलाएं लौटीं

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के शुभारंभ समारोह में महिलाओं ने थक-हार कर वापस जा

By Edited By: Publish:Fri, 30 Sep 2016 01:30 AM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2016 01:30 AM (IST)
समारोह बीच में छोड़ कई महिलाएं लौटीं

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के शुभारंभ समारोह में महिलाओं ने थक-हार कर वापस जाना शुरू कर दिया। जम्मू विवि के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में दोपहर करीब तीन बजे योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन लेने वाली महिलाओं को लाया गया था।

इसके साथ ही बीपीएल से संबंधित और भी कई महिलाएं आई थीं। समारोह शाम छह बजे शुरू हुआ और सवा आठ बजे समाप्त हुआ। हालांकि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपना भाषण शुरू करते ही डोगरी में कहा कि मैनू पता है तूसी थक गए हो। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान के भाषण के समय ही कई महिलाओं ने बाहर जाना शुरू कर दिया। इस बीच आयोजकों ने उन्हें बिठाया। जब महबूबा का भाषण बीच में पहुंचा तो बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाहर जाना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के अंत में फिर डोगरी में कहा कि मैनू पता है कि तुहाडे़ बच्चे इंतजार कर रहे हैं, बच्चे भूखे हैं, खाना भी पकाना है।

समारोह में वीवीआइपी के चले जाने के बाद एलपीजी कनेक्शन के कूपन बांटने का काम शुरू हुआ। समारोह में देरी होने के कारण महिलाएं काफी परेशान नजर आई। कई महिलाएं ग्रामीण व दूरदराज इलाकों से आई हुई थीं। उन्हें घर पहुंचने की जल्दी थी। कई महिलाएं अपने बच्चों को भी साथ लाई थीं।

--------------------

10 महिलाओं को एलपीजी के कनेक्शन दिए

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने 10 महिलाओं को एलपीजी के कनेक्शन वितरित किए। इन महिलाओं में ऊधमपुर की नजीरा बेगम, कठुआ की अंजु देवी, जम्मू की चंचलो देवी, जम्मू की ही राजकुमारी, सांबा की बानो, जम्मू की देपेंद्र कौर, रितु देवी, कोमल व गीता देवी शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी