सीमांत लोगों की सुरक्षा के लिए बनेंगे 14400 बंकर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय और नियंत्रण रेखा पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए 14400 बंकर बनाए जाएंगे। इन बंकरों के निर्माण पर 415.73 करोड़ का खर्च आएगा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 04 Jan 2018 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jan 2018 05:21 PM (IST)
सीमांत लोगों की सुरक्षा के लिए बनेंगे 14400 बंकर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
सीमांत लोगों की सुरक्षा के लिए बनेंगे 14400 बंकर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

जम्मू, [राज्य ब्यूरो] । जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय और नियंत्रण रेखा पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए 14400 बंकर बनाए जाएंगे। इन बंकरों के निर्माण पर 415.73 करोड़ का खर्च आएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंकर बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।

भाजपा विधायक चौधरी सुखनंदन के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा में लिखित में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2017 में बंकर बनाने की मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के समक्ष बंकर बनाने के लिए शर्ते रखी हैं। राज्य सरकार को सीमांत क्षेत्रों से पांच किलोमीटर के इलाकों में इमारतों के निर्माण के लिए नियम बनाने होंगे।

मौजूदा सीमांत चौकियों के नजदीक बंकर बनाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। हर बंकर सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। राज्य सरकार को बड़े सामुदायिक बंकरों और व्यक्तिगत बंकरों की सूची उपलब्ध करवानी चाहिए। इसमें बंकरों की सही जगह की जानकारी दी जाए। इस प्रोजेक्ट के तहत धनराशि राहत व पुनर्वास के जरिए भुगतान के तहत दी जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसमें धनराशि किसी अन्य सूत्र या योजना के तहत जारी नहीं होनी चाहिए।

कार्य नियमों के अनुसार होना चाहिए। पूरे मापदंड अपनाए जाने चाहिए और बंकरों के निर्माण के लिए केंद्रीय एजेंसियों सीपीडब्ल्यूडी व एनबीसीसी को काम सौंपा जा सकता है। डिवीजनल कमिश्नर जम्मू से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू जिला में 60 बंकरों के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिससे यह कार्य पूरा हो गया है। इस पर 2.94 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कोई देनदारी बकाया नहीं है।

chat bot
आपका साथी