सड़कें हुई जलमग्न, वाहन चालक परेशान

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर में रविवार सुबह हुई से बारिश से दोपहर तक लोगों को गर्मी से राहत मिली, ल

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jun 2016 02:31 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2016 02:31 AM (IST)
सड़कें हुई जलमग्न, वाहन चालक परेशान

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर में रविवार सुबह हुई से बारिश से दोपहर तक लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के निचले क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साइंस कॉेज मैदान और उसके पास काफी समय तक पानी जमा रहा।

सुबह करीब दो घंटे तक बारिश होती रही। उसके बाद दोपहर में निकली धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया। इससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमी 91 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी