Jammu Kashmir: जम्मू पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 132 लोगों के काटे चालान, मास्क पहनने की दी नसीहत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे तक जम्मू सिटी नार्थ में 132 चालान काटे है। प्रति चालान पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा उन लोगों को चेतावनी भी दी गई कि जिन्होंने अपने मास्क को चेहरे से हटाकर गर्दन पर लगाया था।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 06:14 PM (IST)
Jammu Kashmir: जम्मू पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 132 लोगों के काटे चालान, मास्क पहनने की दी नसीहत
बुधवार शाम चार बजे तक जम्मू सिटी नार्थ में 132 चालान काटे है।

जम्मू, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जम्मू पुलिस एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नाके लगा कर पुलिस कर्मी दिन भर उन लोगों के चालान काट रहे थे जिन्होंने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। इसके अलावा पुलिस कर्मी यात्री वाहनों को रोक कर यह सुनिश्चित कर रहे थे कि वाहन में बिना मास्क के कोई भी यात्री ना सफर करे, यदि वाहन में एक भी यात्री संक्रमित होगा तो वह अन्य यात्रियों की जान को खतरे में डाल देगा। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे तक जम्मू सिटी नार्थ में 132 चालान काटे है। प्रति चालान पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा उन लोगों को चेतावनी भी दी गई कि जिन्होंने अपने मास्क को चेहरे से हटा कर गर्दन पर लगा लिया था। मास्क लगाने का मकसद चेहरे को बचाना है, लेकिन कुछ लोग मास्क का प्रयोग ठीक प्रकार से नहीं कर रहे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में पुलिस की मुहिम और तेज होगी। बाजारों के बाद अब गली मोहल्लों में भी पुलिस कर्मी गश्त करेंगे। राहगीरों के अलावा दुकानदार भी मास्क पहने यह सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पूर्व जम्मू पुलिस ने दावा किया था कि बीते एक वर्ष में उन्होंने बिना मास्क के बाजरों में घूमने वाले नौ हजार से अधिक लोगों के चालान काट कर उनसे मौके पर ही 45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था। जिला प्रशासन ने जम्मू पुलिस को बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों के चालान काटने की इजाजत दी थी।

chat bot
आपका साथी