घर पर फंदे से लटकती मिली 13 वर्षीय लड़की

घर पर फंदे से लटकती मिली 13 वर्षीय लड़की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:36 AM (IST)
घर पर फंदे से लटकती मिली 13 वर्षीय लड़की
घर पर फंदे से लटकती मिली 13 वर्षीय लड़की

जागरण संवाददाता, जम्मू : छन्नी हिम्मत थानांर्गत डीली इलाके में रह रही तेरह वर्षीय नेपाली लड़की का शव उसके घर में फंदे से झूलता हुआ मिला। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी। कुछ दिनों पूर्व ही वह नेपाल से जम्मू आई थी और परिजनों उसका स्कूल में दाखिल करवाया था। वह पहली कक्षा में पढ़ रही थी। पुलिस ने उसे दुपट्टे को जब्त कर लिया है, जिससे बच्ची से फंदा लगाया था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को जीएमसी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया गया। बच्ची की पहचान ईशा गौरखा पुत्री कमल गौरखा निवासी नेपाल इन दिनों डीली में रह रही थी के रूप में हुई।

सोमवार शाम को ईशा के परिजन जब काम से लौटे तो उन्होंने कमरे को अंदर से बंद पाया। काफी समय तक जब कमरा अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने जबरन दरवाजे को खोला। कमरे के अंदर ईशा का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। ईशा ने बिस्तर के उपर कुर्सी को रख कर छत पर लगे पंखे के हुक के साथ दुपट्टे को बांधा होगा। घटना के बारे में छन्नी हिम्मत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सबूतों को जुटाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया।

-------

पांच भाई बहन में सबसे बड़ी थी ईशा

जम्मू : ईशा की मासी कंचन गोरखा ने बताया कि ईशा के पिता का देहांत हो चुका है। उसकी माता अपने चार बच्चों के साथ डीली में अपनी मां और बहन के साथ रह रही है। कुछ दिनों पूर्व ईशा की मां नेपाल गई थी और वहां से ईशा को अपने साथ जम्मू ले आई थी। नेपाल में वह पढ़ती नहीं थी, जिसके चलते उसे जम्मू में सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया गया था। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे, जब वह वापस लौटे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला।

chat bot
आपका साथी