सत्ता के लिए भाजपा ने 370 पर लिया यू-टर्न : आजाद

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने केव

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 01:12 AM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 01:12 AM (IST)
सत्ता के लिए भाजपा ने 370
पर लिया यू-टर्न : आजाद

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने केवल सत्ता की खातिर अनुच्छेद 370 पर यू-टर्न लिया है। उन्होंने कहा कि पहले उसने इस मुद्दे पर पूरे देश विशेषकर राज्य के लोगों को गुमराह किया, लेकिन अब सत्ता के लिए इसे छोड़ दिया। भाजपा ने ऐसा कर लोगों का विश्वास गंवा दिया है।

भलेसा, इंद्रबल ओर रामबन में आयोजित जनसभाओं में आजाद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राज्य के लोगों का विश्वास तोड़ा है। क्रॉस वोटिंग प्रकरण अभी भी राज्य के लोगों को याद है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भाजपा की दोहरी नीतियों को अब जान चुके हैं। अनुच्छेद 370 पर भाजपा का यू-टर्न केवल सत्ता को किसी भी कीमत पर हासिल करना है। आजाद ने कहा कि कांग्रेस का अनुच्छेद 370 पर हमेशा स्पष्ट रुख रहा है। उसने कभी भी राज्य के लोगों को बेवकूफ नहीं बनाया। उन्होंने दावा कि कांग्रेस ने जम्मू क्षेत्र का विकास करवाया, लेकिन भाजपा ने अनुच्छेद 370 के नाम पर यहां के लोगों के साथ धोखा किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता के लिए भाजपा अलगाववादियों के साथ भी समझौता कर रही है। आजाद ने कहा कि भाजपा कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित वापसी पर भी गंभीर नहीं। कांग्रेस ने बिना शोरशराबा किए पंडितों की घाटी वापसी के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने तीन वर्ष के शासन में केवल विकास पर ध्यान दिया। जब वह केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे तब राज्य में पांच मेडिकल कॉलेज मंजूर किए। दो कैंसर इंस्टीट्यूट और दो जच्चा-बच्चा अस्पताल भी मंजूर किए। उनके साथ कांग्रेस के मौजूदा विधायक भी थे।

chat bot
आपका साथी