राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा जम्मू

जागरण संवाददाता, जम्मू : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर जम्मू शहर भी 'राष्ट्रीय एकता' क

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 02:27 AM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 02:27 AM (IST)
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा जम्मू

जागरण संवाददाता, जम्मू : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर जम्मू शहर भी 'राष्ट्रीय एकता' के लिए दौड़ा। विभिन्न स्थानों पर बच्चों, बुजुर्गो, महिलाओं ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह आइआइआईएम से आयोजित हुई 'राष्ट्रीय एकता दौड़' की अगुवाई की। उन्होंने आइआइआइएम सदस्यों के साथ दौड़ में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के केंद्र सरकार के संदेश को आगे बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से शालामार स्थित रण्वीरेश्वर मंदिर से आयोजित हुई एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा काफी संख्या में स्कूली बच्चों, एनएसएस, एनसीसी सदस्यों व आम लोगों ने हिस्सा लिया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने पलौड़ा स्थित मुख्यालय में एकता शपथ ग्रहण करने के बाद वहां से एकता दौड़ लगाई तो वहीं केंद्रीय विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने भी एकता दौड़ का आयोजन कर देश की एकता का संदेश दिया। जम्मू यूनिवर्सिटी में भी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दौड़ में जम्मू-कश्मीर के भारत की साथ एकता का प्रमाण दिया तो वहीं महिला कॉलेज परेड ग्राउंड की छात्राओं ने भी सुबह परेड में देश की एकता के लिए दौड़ लगाई। केसी पब्लिक स्कूल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के संदेशों पर आधारित पोस्टर मेकिंग व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इसके अलावा केन्द्रीय हथकरघा मंत्रालय के अखनूर रोड स्थित जम्मू सेंटर की ओर से भी राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी