अधिक बिजली बिल भेजने पर भड़के बाजीगर बस्ती निवासी

जागरण संवाददाता, जम्मू : बाहु फोर्ट के बाजीगर व चम्यार बस्ती में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 02:25 AM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 02:25 AM (IST)
अधिक बिजली बिल भेजने पर भड़के बाजीगर बस्ती निवासी

जागरण संवाददाता, जम्मू : बाहु फोर्ट के बाजीगर व चम्यार बस्ती में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को बिजली के अधिक बिल भेजने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विक्रम सिंह रंधावा की अगुआई में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्थानीय विधायक ने उनसे वादा किया था कि मीटर लगाने के बाद उन्हें कम किराये पर बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी। बिजली विभाग व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारे लगा रहे लोगों का कहना था कि मीटर लगने के बाद उन्हें अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। यह बिल हजारों में हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लोग दो वक्त का खाना भी बड़ी मुश्किल से जुटा पाते हैं। रंधावे ने कहा कि दोनों ही बस्तियों में गरीबी रेखा से गुजर बसर करने वाले लोग रहते हैं। विधायक के कहने पर इन लोगों ने मीटर लगाए परंतु अब उन्हें बिजली के अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। इन बस्तियों में बिजली खर्च इतना नहीं है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि वे अधिक बिल को वापस लें अन्यथा इसके विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में शारदा देवी, सुभाष चंद्र, विनोद कुमार, नीलम देवी सहित अन्य शामिल थे। हालांकि डिवीजन-दो के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर आरके छिब्बर ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से किसी भी उपभोक्ता को अधिक बिल नहीं भेजे गए हैं।

chat bot
आपका साथी