प्रचार करने आएंगे सोनिया, राहुल और मनमोहन

राज्य ब्यूरो, जम्मू। राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पा

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 04:50 AM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 01:41 AM (IST)
प्रचार करने आएंगे सोनिया, राहुल और मनमोहन

राज्य ब्यूरो, जम्मू। राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी आएंगे। यह खुलासा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव अंबिका सोनी ने बुधवार को एक बातचीत में किया।

कांग्रेस रणनीति की चर्चा करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि हम सभी 87 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि हम जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार अपने दम पर बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि पांच चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह हमारे स्टार प्रचारक होंगे। वह यहां कई चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हम अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द चुनाव आयोग को सौंपने जा रहे हैं।

पार्टी के चुनाव घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका प्रारूप तैयार कर पार्टी आलाकमान को सौंपा जा चुका है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रो. सैफुद्दीन सोज के साथ चर्चा के बाद इसे जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में जारी किया जाएगा। हम विकास, प्रशासनिक जवाबदेयता और वर्ष 2002 से राज्य में सत्तासीन रही गठबंधन सरकारों में बतौर भागीदार की उपलब्धियों के आधार पर लोगों से वोट मांगेंगे।

chat bot
आपका साथी