बाढ़ प्रभावितों के लिए मोदी की सहायता मजाक : सोज

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रध

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 01:03 AM (IST)
बाढ़ प्रभावितों के लिए मोदी
की सहायता मजाक : सोज

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैकेज को लोगों से मजाक करार दिया है। अगर मोदी कश्मीर को एक संदेश देना चाहते थे तो उन्हें वहां पर हुई भारी तबाही को ध्यान में रखना चाहिए था। ऐसे में 575 करोड़ रुपये का पैकेज लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। सोज ने ऐसा शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रभावितों की मदद करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई है। अब वह विशेषज्ञों की सहायता से स्थिति का आकलन करवाने की बाते कर रहे हैं। सोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उस पैकेज की घोषणा करें, जो राज्य सरकार ने बड़ी मेहनत से तैयार किया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने केंद्र को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 44000 करोड़ का पैकेज सौंपा है।

chat bot
आपका साथी