छत्रपाल डोगरी संस्था के अध्यक्ष बने

जागरण संवाददाता, जम्मू : वरिष्ठ साहित्यकार छत्रपाल और डॉ. निर्मल विनोद सर्वसम्मति से डोगरी संस्था के

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 08:27 PM (IST)
छत्रपाल डोगरी संस्था के अध्यक्ष बने

जागरण संवाददाता, जम्मू : वरिष्ठ साहित्यकार छत्रपाल और डॉ. निर्मल विनोद सर्वसम्मति से डोगरी संस्था के अध्यक्ष एवं महासचिव बने। ज्ञानेश्वर और नरेंद्र भसीन उपाध्यक्ष होंगे। डा. रतन बसोत्रा को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। डॉ. चंचल भसीन साहित्यिक सचिव, सुरजीत होश बडशाली को प्रचार सचिव, डॉ. राजेश मन्हास को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इससे पहले निर्वतमान महासचिव प्रो. वीणा गुप्ता ने संस्था द्वारा करवाई गई पिछले तीन वर्षो की सभी गतिविधियों की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट पढ़ी। जिसमें डोगरी संस्था द्वारा आयोजित संगोष्ठियों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा प्रकाशनों का भी विवरण शामिल था। रिपोर्ट के बाद संस्था के सभी निर्वतमान पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद डोगरी संस्था की कार्यकारी समिति द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी प्रो. बलदेव सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष छत्रपाल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से ही संस्था की आगामी योजनाओं को सफलता मिल सकती है। सामूहिक प्रयासों से ही डोगरी कला संस्कृति एवं साहित्य का उत्थान संभव है।

chat bot
आपका साथी