भाजपा में शामिल हुए आईजी बिजराल

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 04:39 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 02:23 AM (IST)
भाजपा में शामिल हुए आईजी बिजराल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-कश्मीर में भाजपा का आधार बढ़ाने के अभियान के तहत राज्य के पूर्व आईजी एसएस बिजराल पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ उद्योगपति जुगल किशोर व विश्व हिंदू परिषद ऊधमपुर के प्रधान सुभाष गुप्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रविवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में राज्य प्रभारी सांसद अविनाश राय खन्ना व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद जुगल किशोर शर्मा ने उनका भाजपा में स्वागत किया।

इस मौके पर जुगल किशोर शर्मा व अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा के मिशन 44 को लेकर न सिर्फ कार्यकर्ताओं बल्कि लोगों में भी उत्साह है। इसका सबूत खासी संख्या में लोगों का भाजपा में शामिल होना है। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए कार्यकर्ता राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

वहीं, जुगल किशोर ने कहा देश में मोदी की लहर से लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। अब वे चाहते हैं कि केंद्र के बाद जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सरकार बने ताकि हालात बदल सकें।

इसी बीच दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए कश्मीरी पंडित नेता मोती लाल कौल का भी पार्टी मुख्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्य महासचिव अशोक कौल, बाली भगत व पूर्व आईजी फारूक खान भी मौजूद थे।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलदीप राज गुप्ता, कर्नल उत्ताम सिंह, सोमराज गुप्ता, चंद्र मोहन गुप्ता, प्रमोद कपाही, बलवीर राम रत्तान, रवीन्द्र रैना, पंडित अशोक कुमार, नरेश डोगरा, सत पाल चौधरी, शीला हांडू, बलदेव सिंह, विनय गुप्ता, जयदीप शर्मा, अशीष सरीन, विधायक सुखनंदन चौधरी, भारत भूषण बोधी व मास्टर लाल चंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी