डॉ. नीरज वोहरा को सम्मानित किया

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 02:51 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 02:51 AM (IST)
डॉ. नीरज वोहरा को सम्मानित किया

जागरण संवाददाता, जम्मू : एक्यूप्रेशर, आयुर्वेदिक पद्धति के प्रचार प्रसार में जुटे एवं मरीजों की सेवा कर ंरहे डॉ. नीरज वोहरा को साहित्यिक संगठन अदबी कुंज ने सम्मानित किया। केएल सहगल हॉल में हुए कार्यक्रम में विधायक अश्विनी शर्मा मुख्य अतिथि थे। उर्दू के वरिष्ठ साहित्यकार एसएस आनंद लहर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नमीं डोगरी संस्था के अध्यक्ष हरीश कैला गेस्ट ऑफ ऑनर थे। अश्विनी शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति का महत्व आज दुनिया को समझ आने लगा है। इसमें भारतीयों का ही नहीं बल्कि पश्चिमी देशों का भी विश्वास बढ़ा है। अभी इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा काम होने की जरूरत है। जिस तरह वोहरा कार्य कर रहे हैं, उससे काफी लोगों को लाभ होगा। एसएस आनंद लहर ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एक्यूप्रेशर और आयुर्वेद के प्रचार के साथ-साथ अभी इसमें और बहुत कार्य करने की जरूरत है। हरीश कैला ने डॉ. नीरज वोहरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अदबी कुंज के अध्यक्ष शाम तालिब ने बताया कि संस्था डॉ. नीरज वोहरा की देखरेख में जल्द निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। उन्होंने संस्था के आगामी कार्यक्रम की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी और आमंत्रित मेहमानों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. चंचल शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी