Amarnath Yatra 2021 : अमरनाथ यात्रा के प्रबंध के लिए 11 करोड़ की धनराशि जारी, सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश

अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 11 करोड़ रुपये एक अप्रैल 2021 से उपलब्ध करवाई गई है। वित्त आयुक्त अरुण कुमार ने कहा कि धनराशि का उपयोग नियमों के तहत किया जाना चाहिए। बजट में उपलब्ध धनराशि के तहत ही कार्य करवाए जाएं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 07:53 PM (IST)
Amarnath Yatra 2021 : अमरनाथ यात्रा के प्रबंध के लिए 11 करोड़ की धनराशि जारी, सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश
वित्त विभाग ने कार्यों के लिए टेंडर जारी करने को अनुमति प्रदान कर दी है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रशासन ने 11 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई है। वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता ने आदेश जारी कर सभी विभागों से कहा है कि अमरनाथ यात्रा के लिए सारे प्रबंध निर्धारित समय पर पूरे किए जाएं। यात्रा के नोडल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे पर्यटन विभाग से कहा कि वह संबंधित विभागों के साथ मिल कर यात्रा की सफलता के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार कर वित्त विभाग को भेजें, ताकि उसके मुताबिक धनराशि जारी किया जा सके।

अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 11 करोड़ रुपये एक अप्रैल, 2021 से उपलब्ध करवाई गई है। वित्त आयुक्त अरुण कुमार ने कहा कि धनराशि का उपयोग नियमों के तहत किया जाना चाहिए। बजट में उपलब्ध धनराशि के तहत ही कार्य करवाए जाएं। किसी भी तरह की कोई देनदारी नहीं होनी चाहिए। किसी भी कार्य के लिए श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड और वित्त विभाग से मंजूरी लेनी होगी। वित्त विभाग ने कार्यों के लिए टेंडर जारी करने को अनुमति प्रदान कर दी है।

बता दें कि इस साल की अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। यात्रा 56 दिन तक चलेगी। 22 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन यात्रा संपन्न होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। यात्रा से पूर्व दोनों मार्गों की मरम्मत की जाएगी। इस बार श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड ने छह लाख के करीब श्रद्धालुओं के यात्रा पर आने की उम्मीद जताई है। दूसरी तरफ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण : अमरनाथ यात्रा के लिए एक अप्रैल से शुरू हुए पंजीकरण में अब तक 13 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। जम्मू कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यस बैंक की 446 शाखाओं में पंजीकरण किया जा रहा है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों ने स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए डाक्टरों की टीमों को अधिकृत किया है। यात्रा प्रबंधों को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर में मरम्मत कार्य अप्रैल के मध्य में शुरू हो जाएंगे। ज्ञात रहे कि पिछले साल कोरोना से उपजे हालात के कारण अमरनाथ की यात्रा नहीं हो पाई थी।

chat bot
आपका साथी