एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब से चूकी, दक्षिण कोरिया ने हराया

दक्षिण कोरिया के मजूबत डिफेंस के चलते भारतीय टीम कोई गोल करने में नाकाम रही।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 03:32 PM (IST)
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब से चूकी, दक्षिण कोरिया ने हराया
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब से चूकी, दक्षिण कोरिया ने हराया

डोंगए सिटी (कोरिया), एजेंसी। भारतीय महिला हॉकी टीम पांचवी एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने पास बरकरार रखने में नाकाम रही। दक्षिण कोरिया ने रविवार को फाइनल में भारत को 1-0 से मात दी।

दक्षिण कोरिया के मजूबत डिफेंस के चलते भारतीय टीम कोई गोल करने में नाकाम रही। मेजबान टीम की ओर से मैच का एकमात्र गोल यंगसिल ली ने 24वें मिनट में किया। दक्षिण कोरिया ने शुरू से ही भारतीय डिफेंस की परीक्षा ली और मैच के बीच में भारत पर दबदबा बनाना शुरू किया।

पहले 15 मिनट में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई। दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार किया। भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। वंदना और नवनीत कौर संयुक्त तौर पर टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर रहीं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी