80 साल में पहली बार हुआ ऐसा, ऑन लाइन मिली हॉकी की ट्रेनिंग

प्रदेश में हॉकी की सबसे पुरानी नर्सरी कहे जाने वाले प्रकाश हॉकी क्लब ने कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बीच ऑन लाइन शिविर आयोजित कर परंपरा कायम रखी।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 12:28 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 12:28 AM (IST)
80 साल में पहली बार हुआ ऐसा, ऑन लाइन मिली हॉकी की ट्रेनिंग
80 साल में पहली बार हुआ ऐसा, ऑन लाइन मिली हॉकी की ट्रेनिंग

इंदौर, जेएनए। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से भारत में सरकार ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। तीन महीने से ज्यादा पूरे देश में खेलों के सभी आयोजन को स्थगित करने का फैसला लिया गया था। लॉकडाउन 4 में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की इजाजत मिली।

प्रदेश में हॉकी की सबसे पुरानी नर्सरी कहे जाने वाले प्रकाश हॉकी क्लब ने कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बीच ऑन लाइन शिविर आयोजित कर परंपरा कायम रखी। शिविर का औपचारिक समापन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीररंजन नेगी, एनआईएस कोच अशोक यादव, सरवर खान और जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला के आतिथ्य में हुआ।

English Premier League: क्रिस्टल पैलेस से हारा बोर्नेमाउथ, रेलीगेशन का खतरा बरकरार

क्लब सचिव देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि 80 साल पुराने प्रकाश क्लब ने हमेशा से नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट किया है। लॉकडाउन के बीच हमने खिलाड़ियों को ऑनलाइन पद्घति से न सिर्फ हॉकी का तकनीकी ज्ञान दिया, बल्कि घर में रही रहकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत करने का मार्गदर्शन भी दिया।

क्लब अध्यक्ष और प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए संबोधित किया। शिविर का समापन भारतीय परंपरानुसार गुरओं के आशीर्वाद के साथ सादे समारोह में हुआ। सभी को हॉकी स्टिक, शिनपैड और गेंद प्रदान की गई। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए गए।

भारतीय क्रिकेटर ने कहा- मेरी भी हालत सुशांत सिंह राजपूत जैसी, लेकिन मैं मानसिक तौर पर मजबूत

कार्यक्रम का संचालन प्रथमेश राजे सिलावट ने किया। इस दौरान डॉ. रफीक खान, आरके यादव, संदीप वर्मा, बंटी यादव, राकेश सारवान, हलीम खान, गोपाल सिलावट, हषर्षदीप कपूर आदि मौजूद थे। अंत में आभार संस्कृति सारवान ने माना।

chat bot
आपका साथी