भारत को विश्व हॉकी लीग के दूसरे दौर से पहले कनाडा से हार

भारत विश्व लीग के दूसरे दौर में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को उरुग्वे के खिलाफ करेगा।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 02:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 02:24 PM (IST)
भारत को विश्व हॉकी लीग के दूसरे दौर से पहले कनाडा से हार
भारत को विश्व हॉकी लीग के दूसरे दौर से पहले कनाडा से हार

वेस्ट वैंकुवर (कनाडा), पीटीआइ। भारतीय महिला हॉकी टीम को महिलाओं की हॉकी विश्व लीग में दूसरे दौर से पहले कनाडा के खिलाफ अपने दूसरे मैच में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

कनाडा के लिए निक्की वुडक्रोफ्ट ने आठवें मिनट में मैदानी गोल दागा और 1-0 की बढ़त दिलाई। स्टेफनी नारलैंडर ने दूसरे क्वॉर्टर में 19वें मिनट में गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी। हाफ टाइम तक कनाडाई टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वॉर्टर में मेहमान टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर ने गोल किया जिसे गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील किया। 34वें मिनट में किए गए इस गोल ने भारतीय टीम को वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन कार्ली जोहानसेन ने 49वें मिनट में तीसरा गोल भारत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत विश्व लीग के दूसरे दौर में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को उरुग्वे के खिलाफ करेगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी