युवा ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया जीत से आगाज़, ऑस्ट्रिया को चटाई धूल

भारत ने तीन मिनट बाद फिर दो गोल की बढत बना ली जब मुमताज ने गेंद ऑस्ट्रियाई गोल के भीतर डाली।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 03:48 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 10:39 AM (IST)
युवा ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया जीत से आगाज़, ऑस्ट्रिया को चटाई धूल
युवा ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया जीत से आगाज़, ऑस्ट्रिया को चटाई धूल

ब्यूनस आयर्स, जेएनएन। भारतीय अंडर 18 महिला हाकी टीम ने आस्ट्रिया को 4-2 से हराकर 2018 युवा ओलंपिक में अपने अभियान की जीत के साथ शुरूआत की। भारत के लिए लालरेम्सियामी (चौथा और 17वां मिनट) , कप्तान सलीमा टेटे (पांचवां) और मुमताज खान (16वां) ने गोल दागे।

ऑस्ट्रिया के लिए सबरीना हृबी (13वां) और लौरा कर्न (20वां) ने गोल किए। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत करते हुए पहले पांच मिनट में ही दो गोल दाग दिए। आस्ट्रिया ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए खाता खोला।

भारत ने तीन मिनट बाद फिर दो गोल की बढत बना ली जब मुमताज ने गेंद ऑस्ट्रियाई गोल के भीतर डाली। लालरेम्सियामी ने 17वें मिनट में एक और गोल करके भारत की बढत 4-1 की कर दी। लौरा ने आखिरी मिनट में ऑस्ट्रिया के लिए दूसरा गोल करके भारत की जीत का अंतर कम किया।

भारत अगले मैच में उरूग्वे से खेलेगा। युवा ओलंपिक में फील्ड हॉकी फाइव के प्रारूप में खेली जाती है जिसमें मैच 20 मिनट का होता है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी