यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए रवाना हुईं भारतीय अंडर-18 हॉकी टीमें

भारतीय महिला अंडर-18 टीम को पूल-ए में शामिल किया है और वह 07 अक्टूबर को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Tue, 02 Oct 2018 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 09:47 AM (IST)
यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए रवाना हुईं भारतीय अंडर-18 हॉकी टीमें
यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए रवाना हुईं भारतीय अंडर-18 हॉकी टीमें

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत की महिला एवं पुरुष अंडर-18 हॉकी टीमें मंगलवार को यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए ब्यूनस आयर्स रवाना हो गई हैं। भारत की महिला एवं पुरुष हॉकी टीमें पहली बार यूथ ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने जा रही हैं।

भारतीय महिला अंडर-18 टीम को पूल-ए में शामिल किया है और वह 07 अक्टूबर को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके अलावा, पुरुष अंडर-18 टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। वह भी 07 अक्टूबर को ही बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से यूथ ओलम्पिक खेलों की शुरुआत करेगी।

भारतीय अंडर-18 महिला टीम के कोच बलजीत सिंह सेनी ने कहा, 'यूथ ओलम्पिक खेलों से पहले हमने अच्छी तैयारी की है। एक टीम होने के नाते हमें अच्छे परिणामों की आशा है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।'

इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम के कोच करिअप्पा ने कहा, 'हमने इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। हम अच्छे प्रदर्शन के लिए आश्वस्त हैं। खिलाड़ियों के लिए सही आधार निर्धारित करने की राह में यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। ऐसे में अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी है।'

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी