अभी भी वेंटिलेटर पर हैं पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर

अभी उनकी सांसें वेंटिलेटर के सहारे चल रही हैं और हार्ट बीट भी कमजोर है।

By Lakshya SharmaEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 09:23 AM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 09:23 AM (IST)
अभी भी वेंटिलेटर पर हैं पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर
अभी भी वेंटिलेटर पर हैं पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर

चंडीगढ़, जेएनएन।  तीन बार के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को सांस लेने की तकलीफ के चलते परिवार ने उन्हें पीजीआइ के नेहरू अस्तपाल के में भर्ती करवाया था। पीजीआइ की प्रवक्ता मंजू वडभालकर ने बताया कि बलबीर सिंह सीनियर की हालत स्थिर है। 

अभी उनकी सांसें वेंटिलेटर के सहारे चल रही हैं और हार्ट बीट भी कमजोर है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर पूरी नजर बनाए हुए है। 1पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के दोस्त व खेल इतिहासकार प्रो. एसके गुप्ता ने बताया कि बुधवार के मुकाबले उनकी तबीयत में सुधार है। 

उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होंगे। बलबीर की बेटी सुशबीर कौर ने बताया कि उनके पिता के साथ करोड़ों प्रशसंकों की दुआएं हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हम सभी उनके साथ हैं। बलबीर सिंह तीन बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी