FIH ने जारी किया हॉकी वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन का कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) ने 2022-23 महिला एवं पुरुष विश्व कप के लिए नई क्वालीफिकेशन प्रक्रिया जारी की है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 09:07 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 09:07 PM (IST)
FIH ने जारी किया हॉकी वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन का कार्यक्रम
FIH ने जारी किया हॉकी वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन का कार्यक्रम

लुसाने, आइएएनएस। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से खेलों के आयोजन पर लगा ब्रेक अब धीरे- धीरे हटाया जा रहा है। तमाम खेलों के संघ और बोर्ड अब वायरस के सुरक्षित रहने के निर्देशों का पालन करते हुए मैदान पर खिलाड़ियों के लौटने की इजाजत दे रही है। क्रिकेट और फुटबॉल के बाद अब हॉकी महासंघ ने भी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) ने 2022-23 महिला एवं पुरुष विश्व कप के लिए नई क्वालीफिकेशन प्रक्रिया जारी की है। नई प्रक्रिया के मुताबिक पांच महद्वीपीय चैंपियनशिप में से अब 11 जगह विश्व कप के लिए होंगी। इससे पहले इनमें से छह जगह ही विश्व कप के लिए दी जाती थी और बाकी के पांच स्थान मार्च-2022 में होने वाले एफआइएच क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में से पक्के किए जाएंगे। महाद्वीप कोटा से यूरोप को सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि दो विश्व कप में से चार जगह उसे मिलेंगी।

नीदरलैंड्स और स्पेन को महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है और इसलिए इन दोनों का स्थान पक्का है। एशिया को महिला विश्व कप में दो स्थान मिले हैं और पुरुष विश्व कप के लिए तीन क्योंकि भारत एक विश्व कप की मेजबानी करेगा। दोनों विश्व कप में अफ्रीका को एक-एक स्थान मिला है।

भारत में जून तक स्थगित हैं सारे आयोजन 

हॉकी इंडिया ने अप्रैल के महीने में ही कोरोना महामारी की गंभीरता को देखते हुए एफआइएच प्रो लीग के सीनियर पुरुष टीम के दो मुकाबले, जूनियर पुरुष एशिया कप और सीनियर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी समेत कई हॉकी टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला लिया था। हॉकी इंडिया ने जून तक भारत में सभी तरह से हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला अहम फैसला लिया था। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन महीने तक इस पर रोक लगाने का कठिन फैसला लिया था।

chat bot
आपका साथी