विवाद के बाद FIH ने सुधारी अपनी गलती, तिरंगे पर अंकित किया अशोक चक्र

महिला हॉकी वर्ल्डकप से पहले एफआइएच ने अपने गलती सुधारते हुए भारतीय तिरंग में अशोक चक्र को अंकित कर दिया

By Lakshya SharmaEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 02:07 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 10:27 AM (IST)
विवाद के बाद FIH  ने सुधारी अपनी गलती, तिरंगे पर अंकित किया अशोक चक्र
विवाद के बाद FIH ने सुधारी अपनी गलती, तिरंगे पर अंकित किया अशोक चक्र

 नई दिल्ली, जेएनएन। शनिवार से शुरु होने वाले महिला हॉकी वर्ल्डकप से पहले एफआइएच ने अपने गलती सुधारते हुए भारतीय तिरंग में अशोक चक्र को अंकित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए कहा कि जैसे ही हमें गलती का पता चला हमने तुरंत इसे ठीक करवाया।

हमने बिना समय गंवाए फोटोशूट करने वाली कंपनी से बात की और गलती को सही करने के लिए कहा। अब इस गलती को ठीक कर दिया गया है, अगर किसी को इस घटना से दुख पहुंचा तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं।

The Vitality #HWC2018 PREVIEW is here 👍

It all starts tomorrow!! Click 👉 https://t.co/J05tuLH0pt

@Vitality_UK @EnglandHockey

📸 @GettyImages @GettySport pic.twitter.com/zzyP8jjlKs

— FIH (@FIH_Hockey) July 20, 2018

इससे पहले टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीम के कप्तान को बुलाया गया और सभी की फोटो अपने देशों की तस्वीर के साथ खींची गई। इसी कड़ी में जब भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने भारत के तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई तो उस फोटो में अशोक चक्र ही नही था। तिरंगे से अशोक चक्र गायब करना एफआइएच के लिए विवाद का कारण बन गया। 

Great morning interviewing this bunch by the #Thames in #London

Stay tuned for the official photos from @Vitality_UK and the @FIH_Hockey #hockeyworldnews #hwnews #hockey #worldcup #HWC2018 #Vitality pic.twitter.com/iAQb7MGm8p — Hockey World News (@hockeyWrldNws) July 18, 2018

ये विवाद इसलिए भी बड़ा बना क्योंकि एफआइएच के अध्यक्ष भी एक भारतीय ही है। नरेंदर बत्रा इस समय एफआइएच के सबसे बड़े पद पर काबिज है, वहीं सवाल ये भी उठा था  की कप्तान को भी ये गलती नहीं दिखी और बाकी कप्तान की तरह उन्होंने भी फोटो खिंचवा ली।

दरअसल भारत के राष्ट्रीय ध्वज में तीन पट्टियां होती है और ऊपर नीचे दो आसमानी पट्टियों के बीच सफेद पट्टी में सूरज की छवि अंकित होती है लेकिन पहले किए शूट में वह गायब था। 

अब तक खेले गए वर्ल्डकप में महिला टीम का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन साल 1974 में रहा, जब वह चौथे नंबर पर रही थी। इस बार टूर्नामेंट का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ 21 जुलाई को होगा। वहीं 26 जुलाई को आयरलैंड और 29 जुलाई को अमेरिका से टीम इंडिया भिड़ेगी।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी