Asia cup Hockey 2022: भारत को जापान ने एशिया कप हाकी में 5-2 से हराया

Asia Cup hockey 2022 सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ ड्रा खेलने के बाद भारत को जापान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए मुकाबले में जापान ने भारतीय टीम के खिलाफ 5-2 के अंतर से हराया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Tue, 24 May 2022 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2022 07:52 PM (IST)
Asia cup Hockey 2022: भारत को जापान ने एशिया कप हाकी में 5-2 से हराया
जापान के खिलाफ भारत को मिली हार (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय हाकी टीम को एशिया कप हाकी में पहली जीत का इंतजार है। सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ ड्रा खेलने के बाद भारत को जापान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए मुकाबले में जापान ने भारतीय टीम के खिलाफ 5-2 के अंतर से हराया। जापान की टीम ने एक तरफ जहां लगातार दूसरी जीत हासिल की है तो वहीं भारत को अपने जीत का खाता खोलना बाकी है।

एशिया कप हाकी के मुकाबले में भारतीय टीम के जीत का इंतजार बड़ा हो गया है। पहले मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाफ 9-0 की धमाकेदार जीत हासिल करने वाले जापान ने यहां भी जीत दर्ज की। जापान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से दो गोल किए गए। पवन राजभर और उत्तम सिंह ने टीम के लिए गोल दागा।

Full Time! India put in a valiant effort but was defeated by Japan by three goals in today's Hero Asia Cup in Jakarta, hoping for a better game in the upcoming matches.

🇮🇳 2-5 🇯🇵#IndiaKaGame #HockeyIndia #HeroAsiaCup #MatchDay @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/sMkdGjBaan

— Hockey India (@TheHockeyIndia) May 24, 2022

मैच के 45वें मिनट में भआरत के लिए राजभर ने पहला गोल मारा। वहीं उत्तम सिंह ने 5 मिनट के बाद यानी 50वें मिनट में दूसरा गोल दागा। जापान के लिए मैच की शुरुआत में ही 24वें मिनट में केन नागायोशी जापान के लिए पहला गोल दागा इसके बाद टीम को कोसे कावाबे ने 40वें मिनट में गोल कर 2-0 की बढ़त दिलाई। भारतीय टीम ने यहां पर दो गोल कर वापसी की थी लेकिन इसके बाद टीम कोई स्कोर नहीं कर पाई।

chat bot
आपका साथी