चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में घुस रहे वाहन, लग रहा जाम

चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 05:40 PM (IST)
चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में घुस रहे वाहन, लग रहा जाम
चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में घुस रहे वाहन, लग रहा जाम

संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इससे हर रोज ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। मालूम हो बाहर से आने वाले वाहनों को मुख्य पुलिस बैरियर से लेकर शंभू बाईपास तक ले जाने पर मनाही है, बावजूद कई बार वाहनों की कतारें मुख्य बाजार में लगी होती हैं और अस्पताल मार्ग पर भी जाम लग जाता है, जिस कारण अगर किसी रोगी को अस्पताल तक पहुंचाना हो तो बेहद मुश्किल हो जाती है। इस बाजार तक पहुंचने के लिए तीन से ज्यादा चोर रास्ते हैं। ऐसे में बड़ी सख्या में वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय निवासी अमन, राजीव, राजन, नवीन, सुनील, कंचन और सतीश ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस दिशा में ठोस उपाय किए जाएं। वहीं स्थानीय थाना इंचार्ज जगवीर ¨सह ने बताया पुलिस प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों को जाने से रोकती है, लेकिन कई होटलों में पार्किंग सुविधा होने के कारण कुछ वाहनों को आगे भेजना पड़ता है क्योंकि प्रशासन द्वारा ऐसा प्रावधान किया गया है।

chat bot
आपका साथी