लंबी कूद में विशाल पहले, नारायण दूसरे स्थान पर रहा

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अम्ब में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Feb 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 18 Feb 2018 03:01 AM (IST)
लंबी कूद में विशाल पहले, नारायण दूसरे स्थान पर रहा
लंबी कूद में विशाल पहले, नारायण दूसरे स्थान पर रहा

संवाद सहयोगी, अम्ब : महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अम्ब में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य अलका शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का आरंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है, इसलिए विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लें।

इस दौरान उंची कूद, लंबी कूद, जेवलिन थ्रो, नीडल थ्रेड रेस, चक्का फेंक, शॉटपुट, स्पून लेमन रेस की प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके प्राचार्य अलका शर्मा ने विजेता खिलाडि़यों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम : महिला वर्ग में लंबी कूद में प्रथम शिल्पा कुमारी, द्वितीय रमा देवी, तृतीय रीना देवी रही। जेवलिन थ्रो में मधु ने पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में प्रथम स्थान रमा देवी, द्वितीय शिल्पा, तृतीय स्थान पर रजनी बाला रही। शॉटपुट में मधु बाला पहले, रितु दूसरे, कनिका तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में प्रथम रितु, द्वितीय कनिका, तृतीय रमा देवी रही। नीडल थ्रेड रेस में रमा देवी ने पहला, रितु ने दूसरा व निशा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सेक रेस में प्रथम रमा देवी, द्वितीय इंदु बाला, तृतीय शिखा रही। स्पून रेस में प्रथम सोनिका शर्मा, द्वितीय स्थान पर शिखा रही।

पुरुष वर्ग में लंबी कूद में प्रथम स्थान पर विशाल, द्वितीय स्थान पर नारायण व सुनील, तृतीय स्थान पर सिकंदर रहा। जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान पर अमित रहा। ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर सौरभ , द्वितीय स्थान पर नारायण, तृतीय स्थान पर विशाल कुमार रहा। शॉटपुट में पहले स्थान पर शुभम शर्मा, दूसरे स्थान पर सुनील कुमार व तीसरे स्थान पर प्रवीन रहा। डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर जसविंदर, दूसरे स्थान पर नारायण व तीसरे स्थान पर विशाल रहा। नीडल थ्रेड रेस में प्रथम महेश्वर, द्वितीय प्रवीन कुमार रहा।

chat bot
आपका साथी