मुंबई को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मिली जीत

जिले में विजय मर्चेट क्रिकेट अंडर-16 प्रतियोगिता चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:15 AM (IST)
मुंबई को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मिली जीत
मुंबई को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मिली जीत

संवाद सहयोगी, ऊना : पेखूबेला मैदान में हुए विजय मर्चेट क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई को विजेता घोषित किया गया है। बारिश की वजह चौथे और निर्णायक दिन का खेल न हो पाने से मुंबई को पहली पारी में बढ़त के आधार पर विजयी घोषित किया गया।

इससे पहले तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हैदराबाद अपनी दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाकर मुकाबले में पकड़ मजबूत कर चुका था। हैदराबाद ने अपनी पहली पारी में 170 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 233 रन बनाकर पहली पारी में 63 रनों की बढ़त हासिल की थी।

बुधवार को तीसरे रोज के खेल समाप्त होने तक हैदराबाद की ओर से 86 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए गए थे। इसमें मयंक गुप्ता 50, अमन राव 58 व मुरूगन ने 21 रनों का योगदान दिया था। खेल समाप्त होने तक प्रणव वर्मा 38 रन और धीरज 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। हैदराबाद की टीम वीरवार को मौसम साफ होने का इंतजार करती रही। दोपहर बाद जब मौसम साफ नहीं हो पाया तो अंपायरों ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। मुंबई की टीम का फाइनल मैच धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब के साथ होगा।

chat bot
आपका साथी